Table of Contents
Footwear सेक्टर का राजा
नमस्कार दोस्तों, आज कल जहां ज्यादातर Footwear कंपनियां संघर्ष और मंदी से जूझ रही हैं, वहीं एक Footwear ब्रांड ऐसा है, जो पिछ्ले कुछ सालों से लगातार अच्छे रिटर्न्स के साथ ग्रो करता चला जा रहा है। यह कंपनी कोरोना काल के दौरान भी अपने निवेशकों को बाकी कंपनियों के मुकाबले अच्छा रिटर्न दे रही थी।
और शायद आप इस कंपनी का प्रॉडक्ट अपने रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग करते होंगे। इस कंपनी का नाम है, Relaxo आज हम बिजनेस आंकलन, विकास दर, विशिष्ट पैमाने और कुछ जोखिम के कारणों के आधार पर इस स्टॉक का विश्लेषण करेंगे। ताकी आप सारी चीजों को जानकर अपनी इच्छा अनुसार निवेश कर सके
Relaxo
इस कंपनी को 1984 में दो भाई मुकुंद लाल दुआ और रमेश कुमार दुआ ने स्थपित किया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली मे स्थित है, और सलमान खान इस कंपनी के ब्रैंड-एंबेसडर हैं। Relaxo भारत की सबसे बड़ी फुटवियर उत्पादक कंपनी है, और सेल और रेवेन्यू में दुसरे स्थान पर आती है
कंपनी के पास Flite, Sparks, Bahamas और Schoolmate जैसे कुल मिलाकर 10 बड़ी कम्पनियां हैं। जिनका विज्ञापन अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ जैसे कलाकारों द्वारा कराया जाता है। Relaxo का Footwears में मार्केट शेयर 8% का है।
बिजनेस ग्रोथ
यह कंपनी Men, Women, Children (slippers), sandals, formal wear shoes, casual wear shoes और sport shoes बनाती है। Relaxo की 8 उतपादक फैक्ट्री हैं
जो 7.5 लाख पेयर Footwear प्रति दिन उत्पादन करती हैं। इसका 100% रेवेन्यू फुटवियर से ही होती है। जिसमे 96% भारत से और 4% अन्य देशों से होती है। और इस कंपनी में पिछ्ले 5 सालों में 45% की दर से ग्रोथ हुआ है

सेल्स ग्रोथ की तुलना दूसरे कंपनियों से
Footwear कंपनियां | Market Cap (Cr.) | 5(years) CAGR |
Relaxo Footwears | 29,871 | 6.72% |
Bata India | 23,891 | -13.44% |
Mirza | 1,836 | 2.57% |
Khadim India | 428 | -6% |
Sreeleathers | 386 | -16.06% |
Liberty Shoes | 238 | -5.57% |
कंपनी का EBITDA मार्जिन
किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता होने पर हम उसकी इंडस्ट्री की दुसरी कंपनी के साथ, उसके वास्तविक प्रदर्शन की तुलना कर हैं। और 10% से 12% के बीच रहना चाहिए
और इस कंपनी का EBITDA मार्जिन वर्तमान में 22% है। और पिछले कुछ सालों से लगातार यह डबल डिजिट EBITDA मार्जिन प्राप्त करते आ रही है
यह भी पढ़े – अडानी समूह करने वाला है 10 हज़ार करोड़ निवेश जानिए कहाँ
ROCE तुलना
कंपनियां | ROCE |
Relaxo Footwears | 26.6% |
Bata India | -0.5% |
Mirza | 6.1% |
Khadim India | -5% |
Sreeleathers | 4.9% |
Liberty Shoes | 8.7% |
ROE तुलना
कंपनियां | ROE |
Relaxo Footwears | 20.6% |
Bata India | -4.9% |
Mirza | -1.2% |
Khadim India | -15.2% |
Sreeleathers | 3.5% |
Liberty Shoes | 4% |
भविष्य की विकास नीति
यह कंपनी नॉर्थ से ज्यादातर रेवेन्यू जेनरेट करती है, और अब साउथ और वेस्ट में सबसे तेज ग्रो करने की कोशिश कर रही है, इस कंपनी के पास 8 मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री हैं
जिसे आगे चलकर बढ़ाने की योजना है, जिससे इसे कई यूनिट्स में काम करने की छूट मिलेगी और कास्टमर को क्वालिटी प्रोडक्ट उपल्ब्ध करा पाएंगी। और इसकी मदद से बेहतरीन मुनाफा प्राप्त करेगी
यह भी पढ़े – Electronic Vehicle का करोड़पति बना देने वाला स्टॉक, मौका हाथ से न जाने दें!
Disclaimer
हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंसियल एडवाइजर नहीं है इसलिए आप यदि शेयर मार्किट, म्यूच्यूअल फण्ड आदि में निवेश करते है तो आप अपनी रिस्क पर ही निवेश करे यदि आपको किसी भी प्रकार का लॉस होता है तो इसकेलिए हम बिलकुल भी जिम्मेदार नहीं है इसलिए अपनी रिस्क पर ही इन्वेस्ट करे
Pingback: KGF 2 से इन दो Stocks को हो रहा है, बेहतरीन मुनाफा! जाने इन Stocks के बारे में
Pingback: डॉली खन्ना ने घटाई अपनी हिस्सेदारी इस स्टॉक में क्या अपने किया है इन्वेस्ट