नमस्कार दोस्तों, टेली कॉमिनिकेशन और IT सेक्टर का एक ऐसा स्टॉक जो लगातार कुछ दिनों से ऊपर उठता जा रहा है इसने 1 महीने में 50% का रिटर्न दिया है, एक महीने पहले इसके शेयर की कीमत 122 रूपये थी, और इस समय यह 178 रूपये पर ट्रेड कर रहा है। आज हम इस कंपनी के बारे में विस्तार में जानने वाले हैं, और साथ में फंडामेंटल आंकलन भी करेंगे
Table of Contents
कौन सी है ये कंपनी?
इस कंपनी का नाम है OnMobile, इस कंपनी को साल 2000 में शुरू किया गया था, इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है, इस कंपनी का काम Videos, Tones, Game’s और Contests से संबन्धित सुविधाएं प्रदान करना है। यह देश के कई टेलिकॉम कंपनी जैसे Vi, Bsnl, jio और Airtel को कई वैल्युएबल सर्विस भी देती है। यह कंपनी 19 फरवरी 2008 में BSE और NSE में लिस्ट हुई, ये पहली Value Add Sevice कंपनी थी, जो स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई थी
58 देशों में ये अपना व्यापार करती हैं, इनका एक मोबाइल एप्लीकेशन भी है, जिसके 24 millon से ज्यादा इंस्टॉल हो चुके हैं, और साथ ही साथ इसके 6.5 million एक्टिव यूजर्स हैं, खासकर गेमिंग और एप्लीकेशन सैगमेंट में, आज के समय में हम स्मार्टफोन गेमिंग सेक्टर को देंखे तो ये लागातार बढता जा रहा है
जिसका सबसे बड़ा कारण है, मोबाइल इस्तमाल करने वाले लोगों में वृध्दि। और सभी को गेम बहुत पसंद होते हैं, और इससे मुनाफा भी तगड़ा होता है, इसलिए जैसे-जैसे गेमर्स की संख्या बढ़ रही है, लोग इस सेक्टर में पैसा लगा रहे हैं

व्यापार के आधार पर रेवेन्यू विभाजन
Video’s | 46.4% |
Tones | 39.6% |
Game’s | 6.9% |
Contests | 3.7% |
देश के आधार पर रेवेन्यू विभाजन
Europe | 58.7% |
India | 15.4% |
MEA | 18.2% |
Asia | 6% |
USA | 1.3% |
कंपनी का मॉडल
ये खुद के प्रोडेक्ट और वैल्यू एड सर्विस खुद से बनाते हैं, इन्होने कई कंपनियों को एक्वायर भी किया है, जो इनके बिजनेस को बूस्ट भी कर सकते हैं, साल 2013 में कंपनी ने लाइव वायर मोबाइल कंपनी को 17.8 मिलियन डॉलर में एक्वायर किया
और इस कंपनी ने इसे टेलिकॉम सेक्टर में मजबूती हासिल करने में मदद की, साल 2018 में स्वीडन बेस्ड एप लेंडएबी को 15 मिलियन डॉलर में एक्वायर किया यह एक क्लाउड बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन और मोनिटाइजेएसन एप्लीकेशन है, जो की गेमिंग सर्विसेस प्रदान करती है
साल 2020 में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट लाइन में तेजी से विकास किया और साथ ही में 6 और कंपनियों को एक्वायर किया, और इसी साल इसने Robo नाम की एक कम्पनी का 25% स्टेक लिया है, ये कंपनी (AI) ऑटोफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रही है
यह भी पढ़े – क्या अब Crypto खत्म हो जाएगा भारत से? फंस गए भारतीय Crypto निवेशक!
ग्लोबली मोबाइल इंटरटेनमेट सर्विस की लीडिंग कंपनी है, और इस कंपनी के कारण भी OnMobile को बहुत फायदा मिलने वाला है
फंडामेंटल आंकलन
Company | OnMobile |
Market Cap | 1,721Cr. |
Stock P/E | 49.5 |
ROCE | 9.74% |
Div Yield | 0.92% |
ROE | 6.74% |
Debt | 6.96Cr. |
Pramoters Holding | 48.2% |
इन सभी चीजों को देखते हुऐ हम कह सकते हैं, की ये कंपनी काफी अच्छे तरीके से आगे बढ़ रही है, और अगर हम किसी स्टॉक्स को मल्टीबेगर सोचते हैं, तो वो आने वाले 5 सालों में होगा, न की 1 हफ्ते में हो जाएगा, ये एक सस्ता स्टॉक है, कब न मंहगा हो जाय
यह भी पढ़े – लांच होने वाले है 2 तगड़े और धमाकेदार IPO दे सकते है तगड़ा रिटर्न
आने वाले समय में और AI बड़े पैमाने पर प्रयोग होने वाले हैं, और ये कंपनी इन सभी चीजों पर काम कर रही है, इन सभी चीजों को देखते हुए long-term में ये स्टॉक आपके लिए मल्टीबैगर साबित हो सकता है
Disclaimer
हम शेयर मार्केट व म्यूच्यूअल फण्ड व पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारी प्रदान करते है हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंसियल एडवाइजर नहीं है इसलिए अपनी रिस्क पर ही शेयर मार्केट, म्यूच्यूअल फण्ड, क्रिप्टो आदि में निवेश करे यदि आपको किसी ही प्रकार का लॉस होता है तो इसकेलिए हम जिम्मेदार नहीं है