Table of Contents
Steel सेक्टर स्टॉक्स की तुलना
नमस्कार दोस्तों, अगर आप किसी बच्चे के माता या पिता हैं, तो कभी अपने बच्चे की दूसरे बच्चों से तुलना मत कीजिए, और अगर आप एक विद्यार्थी हैं, तो कभी भी अपने आप की दुसरे विद्यार्थियों से तुलना मत कीजिए, यह सीख जयदतर जगह सही साबित होती है
पर शेयर मार्केट में अगर आपको किसी सेक्टर के स्टॉक में निवेश करना है, तो आपका उस सेक्टर के अन्य टॉप स्टॉक्स की तुलना करना जरुरी होता है, क्योंकि यही एक मात्र रास्ता है, जिससे आप अपने लिऐ एक ज्यादा मुनाफा देने वाला स्टॉक चुन सकते हैं।
आज हम आपके लिए Steel सेक्टर के दो जबरदस्त कंपनियों के शेयर्स की तुलना करेंगे। यह तुलना उनके बिजनेस, विकास, फंडामेंटल (fundamental) आंकलन और आर्थिक आंकलन के आधार पर की जाएगी। ताकि आप आसनी से अपने लिऐ फायदेमंद स्टॉक का चयन कर सकें।
Tata Steel vs Jsw Steel
Tata Steel
Tata Steel, Tata group’s की एक सब्सिटरी कंपनी है, और दुनिया की दुसरी सबसे बड़ी स्टील उत्पादक के रूप में जानी जाति है। और साथ ही साथ एशिया की सबसे कम दाम में स्टील बनाने वाली कंपनी भी है
इसे साल 2002 में सबसे कम लागत में स्टील बनाने का खिताब मिला था। आज के समय में 26 देशों में 80,000 से ज्यादा कर्मचारी इस कंपनी (company) में काम करते हैं। इस कंपनी की कमाई स्टील उत्पादन से 92% और अन्य से 8% होती है। Tata Steel का रेवेन्यू भारत से 48% का और अन्य देशों से 52% का होता है। वर्तमान में इसके एक शेयर की कीमत 1,315 रूपये है।
Jsw Steel
Jsw Steel भी Jsw group’s की एक सब्सिटरी कंपनी है, और यह कंपनी Tata Steel को सबसे तगड़ी टक्कर दे रही है। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी है। पूरे भारत, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में इनका बिजनेस फैला हुआ है

यह भी पढ़े – टॉप 3 Metaverse स्टॉक्स: जो कुछ ही सालों में बन जायेंगे Multibagger
इस कंपनी में लगभग 12,000 वर्कर्स काम करते हैं। इस कंपनी की कमाई हॉट रोल्ड काॅईल से 35% और लॉन्ग रोल्ड प्रोडक्ट्स से 19% और ग्लुएनाइजड काॅईल से 12% और अन्य स्रोतों से होती है। इसका रेवेन्यू 74% भारत से और 26% अन्य देशों से होता है। वर्तमान में इसके एक शेयर (Stock) की कीमत 740 रूपये है
बिजनेस
Tata Steel | Jsw Steel |
Hot-rooled | Hot-rooled |
Cold-rooled | Cold-rooled |
Coated steel | Galvanized |
Rebars | Re-painted |
Wire rods | Tinplates |
Tubes | Electrical steel |
Wire | TMT bar |
फंडामेंटल तुलना
मापदंड. | Tata Steel | Jsw Steel |
Market Cap | 162,338Cr. | 180,435Cr. |
Stock P/E | 3.47 | 8.27 |
Debt to Equity | 0.85 | 1.16 |
Evebitda | 3.54 | 5.10 |
Div Yield | 1.90% | 0.88% |
Book Value | 749 | 252 |
EPS | 362 | 88.48 |
ROE | 10.8% | 19% |
PB ratio | 1.76% | 3.22% |
निष्कर्ष
अब सवाल यह उठता है, की दोनो में से कौन ज्यादा अच्छा है? हमारे हिसाब से दोनो अच्छी कम्पनियां है, दोनो में विश्वास किया जा सकता है, जहां Tata Steel में पिछ्ले 5 सालों 141% में ग्रोथ की है
यह भी पढ़े – बुद्धिमान निवेशक Dolly Khanna ने किया 3 मल्टीबैगर स्टॉक्स में निवेश, मिलेगा 500 गुना मुनाफा!
वहीं Jsw Steel में पीछले 5 सालों में 228% की ग्रोथ की है। यहां पर ग्रोथ के मामले में Jsw Steel आगे है, पर लॉन्ग-टर्म में अक्सर देखा गया है, की लोग Tata के उपर ज्यादा विश्वास करते हैं, अब आपको चयन करना है, की आपके लिए कौन सा स्टॉक फायदेमंद होगा
Disclaimer
इस आर्टिकल में शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी गई है हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंसियल एडवाइजर नहीं है इसलिए शेयर मार्केट में निवेश अपने रिस्क पर ही करें
Pingback: Share Market News: जानिए शेयर मार्केट से जुडी आज की बड़ी खबरे